{"_id":"5b4a43f04f1c1b3a748b4aa9","slug":"crime-in-panisa-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लिए दबंग ने महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के लिए दबंग ने महिला को पीटा
कौशाम्बी, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पइंसा कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता को शुक्रवार सुबह भूमि कब्जाने का विरोध करने पर पड़ोस के दबंग ने पीट दिया। आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
पइंसा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि घर के सामने उसकी भूमि खाली पड़ी है। इस पर पड़ोस के दबंग कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। पीड़िता के मुताबिक शुक्रवार सुबह दबंग ने भूमि पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसका विरोध करने पर अपशब्द कहने लगा। ऐतराज जताने पर परिवार के करीब छह लोगों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। महिला के कपड़े फाड़ डाले। इस दौरान शोर पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाए पीड़ित महिला को डांटकर भगा दिया। इससे क्षुब्ध पीड़िता ने शनिवार को एसपी को मामले से अवगत कराया। एसपी पइंसा इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।