{"_id":"58b9bd224f1c1b214e831cab","slug":"crime-in-painsa-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठे पर मिली महिला मजदूर की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठे पर मिली महिला मजदूर की लाश
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले के अढ़ौली (धाता) गांव की रहने वाली पूजा देवी (35) पत्नी लालदास पइंसा के कैमा गांव के समीप स्थित ललित के भट्ठे में ससुर मायाराम के साथ ईँट की पथाई का काम करती थी। पति लुधियाना में काम करता है। पूजा तीन बच्चों के साथ भट्ठे में काम करती थी। पूजा के दस माह के दो जुड़वा बच्चे साहिल और राज हैं। तीन दिन पहले ही वह भट्ठा आई थी। बृहस्पतिवार रात पूजा उल्टी-दस्त से परेशान थी। रात में उसको दवा भी दिलाई थी। सुबह बच्चों के रोने की आवाज पर ससुर झोपड़ी में गया तो देखा कि पूजा मृत पड़ी थी। शुक्रवार सुबह भट्ठा पहुंचे परिवार के लोग शव को लेकर अढ़ौली गांव चले गए। पइंसा एसओ राकेश सरोज ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन