फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in munghari gahon

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मुंगहरी गांव

Thu, 31 Mar 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 31 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime in munghari gahon
crime
रंजिश में बुधवार को सैनी क्षेत्र के मुंगहरी गांव में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इनके बीच कहासुनी के दौरान फायरिंग हुई। इससे गांववाले दहल गए। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन



बताया जाता है कि सैनी कोतवाली क्षेत्र के मुंगहरी गांव निवासी अल्फाज की पड़ोस के ही एक व्यक्ति से काफी दिनों से रंजिश है। उसका कहना है कि बुधवार दोपहर वह अपने घर के सामने बैठा था। तभी करीब छह बाइक  पर सवार होकर 12 लोग आए। असलहेधारी युवकों ने आते ही उसके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। वह चीखते-चिल्लाते घर की ओर भागे। मकान की छत से उसने भी जवाब में लाइसेंसी असलहे से गोलियां दागीं। दोनों तरफ से गोलियां दागे जाने से गांव में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि करीब आधे घंटे तक गोलियां दागी गईं। इसके बाद बाइक सवार असलहे लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


गांव में पुलिस को एक लावारिस बाइक मिली है। चर्चा है कि बाइक हमलावरों में से किसी की है। वहीं अल्फाज का आरोप है कि उसके ऊपर यह हमला फतेहपुर के किशनपुर गांव निवासी दीनबंधु यादव ने कराया है। वहीं दीनबंधु का कहना है कि वह अपने एक जरूरी काम से यहां आया था। रास्ते में अल्फाज का घर पड़ता है। उससे उसकी तनातनी है। इसी में उसने रोक लिया। कुछ समझ पाता, इससे पहले ही वह भागकर घर गया और बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। सैनी पुलिस तहकीकात में जुटी है। सैनी कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। फायरिंग हुई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed