{"_id":"5bbe4ef8867a5528296cca62","slug":"crime-in-moajampoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में चटकीं लाठियां, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में चटकीं लाठियां, छह लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के मोअज्जमपुर गांव में बुधवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठियां चलीं। इससे छह लोग घायल हो गए। इनका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि मोअज्जमपुर निवासी फरीद का परिवार के ही सलीम से एक जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। इनके बीच आए दिन कहासुनी होती रहती है।
बुधवार सुबह भी बहस होने लगी। तभी दोनों के परिजन लाठी-डंडे से लैश होकर मौके पर आ गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट में फरीद व फिरोज घायल हैं। वहीं दूसरी तरफ से सलीम, सलमा, रुखसार तथा जाकिर आदि भी घायल हो गए। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।