{"_id":"5a74b6c64f1c1b462c8b5b8f","slug":"crime-in-malhipur-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए गर्भवती को जिंदा जलाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए गर्भवती को जिंदा जलाया, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवादा। सरायअकिल के मल्हीपुर गांव में दहेज के लिए एक गर्भवती महिला को जिंदा जला दिया गया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
चित्रकूट जिले (राजापुर) कनकोटा निवासी रामचंद्र निषाद ने अपनी बेटी अनीता देवी (21) की शादी जून 2017 में सरायअकिल के मल्हीपुर गांव के रमेश चंद्र के साथ किया था। बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग बतौर दहेज बाइक की डिमांड शुरू कर दी। असमर्थता जाहिर करने पर ससुराल के लोग बेटी अनीता को प्रताड़ित कर रहे थे। 28 जनवरी को ससुरालियों ने मारपीट कर आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को बहाने से डिस्चार्ज कराकर घर लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पीड़ित पिता ने शुक्रवार सुबह सरायअकिल थाने में पति, ससुर मेवालाल व जेठ शिवा आदि के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है।