फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in kulalui

दबंगों ने युवक को बंधक बनाकर पीटा

Thu, 11 Oct 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 11 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के कुलौली गांव में मंगलवार शाम रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक की बंधक बनाकर पिटाई कर दी। आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी टेंवा चौकी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने बुधवार को नगर कोतवाल से शिकायत की है। कुलौली निवासी चंद्रभवन पुत्र स्व. माताबदल मौर्य ने बताया कि पड़ोस के दबंग से उसकी रंजिश है। इसी के चलते वह आए दिन अपशब्द कहता है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक मंगलवार शाम वह बाजार जा रहा था। इस दौरान पड़ोसी ने अपने घर के समीप उसे रोक लिया और अपशब्द बोलने लगा। विरोध करने पर अपने भाई व एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर घर के भीतर घसीट ले गया। वहां हाथ-पैर बांधकर डंडे से पिटाई की। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने मुक्त कराया। इसके बाद पीड़ित ने टेवां चौकी पुलिस को तहरीर दिया। आरोप हैकि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। नगर कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed