{"_id":"58027f2f4f1c1b67522929c5","slug":"crime-in-kokh-raj-police-station-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से किया दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 16 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
rape shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज इलाके के एक गांव में शुक्रवार दोपहर खेत गई एक किशोरी की पड़ोसी युवक ने इज्जत लूट ली। दुराचार के बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए युवक भाग निकला। बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। देर शाम पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली करीब 17 साल की एक लड़की शुक्रवार दोपहर खेत की ओर गई थी। किशोरी को अकेली देख गांव का एक युवक उसे जबरन बाजरे के खेत में उठा ले गया। इसके बाद उससे दुराचार किया। दरिंदगी के बाद किशोरी को बदहवास छोड़कर आरोपी भाग निकला। किसी तरह किशोरी घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। बेटी की दशा देख घर वालों के होश उड़ गए। देर शाम पीड़िता को लेकर थाने पहुंची मां ने नामजद तहरीर पुलिस को दी। तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।