फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in khuja

महिला की मौत पर तोड़फोड़

Sat, 10 Sep 2016 12:28 AM IST
काौश्ााम्बी ब्यूरो
काौश्ााम्बी ब्यूरो Updated Sat, 10 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime in khuja
crime
खूझा गांव की किरण देवी की गुरुवार शाम मौत हो गई। इससे नाराज विवाहिता के मायके नसीरपुर से आई तमाम महिलाओं ने घर में जमकर हंगामा किया। घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही परिजनों से मारपीट का प्रयास किया। पइंसा पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


नसीरपुर गांव की किरण देवी (20) की शादी करीब दो साल पहले खूझा गांव के रोहित के साथ हुई थी। रोहित मुंबई के एक कारखाने में काम करता था। हाल ही में वह घर आया था। किरण ने दो माह पहले बेटी लक्ष्मी को जन्म दिया था। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे किरण की हालत बिगड़ गई। उसके पेट में दर्द हो रहा था। रोहित व उसके परिजनों ने उसे सिराथू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर किरण को चिकित्सक ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। रोहित उसे लेकर इलाहाबाद जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शव लेकर घर आए रोहित ने इसकी जानकारी अपने साले रामू को दी। सुबह रामू गांव की तमाम महिलाओं के साथ खूझा पहुंचा। बातचीत करने के बाद उसने किरण की मौत पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया। इससे रामू के साथ आई महिलाएं उग्र हो गईं। घर के भीतर उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


आलमारी, बक्सा आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया। परिजनों ने रोकने का प्रयास किया तो उनसे मारपीट की कोशिश की गई। इसी बीच सूचना पर पइंसा एसओ अनिल सिंह पहुंचे। किसी तरह उन्होंने गुस्साए लोगों को शांत कराया। रामू से तहरीर लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अनिल सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया किरण की मौत बीमारी से होना प्रतीत हो रही है। भाई की आशंका पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed