फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in khaga

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Mon, 03 Sep 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 03 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
crime in khaga
Rupee
मंझनपुर (ब्यूरो)। फतेहपुर में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बेनीराम कटरा की रीता देवी पुत्री ओंकारनाथ ने बताया कि करीब दो साल पहले उसका विवाह फतेहपुर जिले के खागा में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में बाइक और नगदी की मांग को लेकर ससुराल के लोग प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन अपेक्षाकृत बदलाव नहीं आया। पीड़िता के मुताबिक हफ्तेभर पहले ससुरालियों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके वालों ने फिर समझौते का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनने पर शनिवार को पीड़ित महिला ने सरायअकिल पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति सुशील श्रीवास्तव व सास शांति देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ हेमंत मिश्र ने बताया कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed