{"_id":"57aa25044f1c1be15bee495a","slug":"crime-in-karari-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर किशोरी से किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर किशोरी से किया दुराचार
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी थाना क्षेत्र के एक गावं में शादी का झांसा देकर गांव के ही एक युवक ने एक दलित किशोरी से करीब एक वर्ष तक दुराचार किया। लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो युवक तेजाब डालकर मार डालने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने करारी थाने में युवक के खिलाफ रेप की तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की करीब पंद्रह साल की एक लड़की कक्षा नौ की छात्रा है।
स्कूल में गांव का एक युवक भी पढ़ता है। धीरे-धीरे इनमें घनिष्ठता हो गई। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर लड़की से शारीरिक संबंध बना लिया। करीब सालभर युवक किशोरी से दुराचार किया। छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने मामले की जानकारी परिजनों को दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की ने परिजनों के साथ करारी थाने पहुंचकर मंगलवार को शादी का झांसा देकर रेप करने की तहरीर आरोपी युवक के खिलाफ दी। करारी एसओ दिनेश सिंह यादव का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।