{"_id":"587531624f1c1b912bba7d68","slug":"crime-in-karari-police-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से युवक ने किया रेप, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से युवक ने किया रेप, केस
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी इलाके में रविवार शाम खेत की ओर गई एक किशोरी से पड़ोसी युवक ने दुराचार किया। दरिंदगी के बाद युवक शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी की दशा देख परिजनों के होश उड़ गए। सुबह परिवार के लोग पीड़िता को थाने ले गए। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय एक लड़की रविवार शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि इसी दौरान पहले से छिपकर बैठा पड़ोस का एक युवक अकेली देख झाड़ी के पीछे उठा ले गया। इसके बाद मुंह दबा दिया और दुराचार किया। हवस मिटाने के बाद युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दरिंदें के चंगुल से छूटी किशोरी बदहवास घर पहुंची। सोमवार सुबह पीड़ित परिवार के लोग किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। करारी कोतवाल जेपी राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की जांच और आरोपी की तलाश कर रही है।