फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in kararee

किशोरी और महिला से दुराचार की कोशिश

Mon, 05 Feb 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 05 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर/करारी। इलाके में रविवार दोपहर खेत जा रही एक किशोरी के साथ दरिंदों ने गैंगरेप का प्रयास किया। शोर पर ग्रामीणों को आते देख आरोपी धमकी देकर भाग निकले। तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं चरवा इलाके की एक विवाहिता के साथ रविवार शाम पड़ोसी युवक ने दुराचार का प्रयास किया।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी रविवार दोपहर खाद की बोरी लेकर खेत जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के दो युवक किशोरी को अरहर के खेत में उठा ले गए। इसके बाद सामूहिक दुराचार का प्रयास करने लगे। इसी बीच उसने शोर मचा दिया। इस पर खेतों में काम कर रहे गांव के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले  दोपहर बाद किशोरी मां के साथ थाने पहुंची और शिकायत पुलिस से की। वहीं चरवा इलाके की एक विवाहिता के साथ रविवार शाम पड़ोसी युवक ने दुराचार का प्रयास किया। शाम को विवाहिता खेत से घर लौट रही थी। तभी सुनसान इलाके में युवक ने उसके साथ मनमानी का प्रयास किया। विवाहिता के शोर मचाने पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। दूसरे दिन घर वाले उलहना देन युवक के घर पहुंचे तो उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed