{"_id":"584c54434f1c1bb35b447d3a","slug":"crime-in-kaju-and-saurai-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घरों से नगदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घरों से नगदी और जेवर चोरी
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजू गांव में शुक्रवार रात बेखौफ चोरों चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। एक ही रात चार घरों से नगदी समेत करीब पांच लाख के गहने समेट ले गए। घटना की जानकारी पीड़ितों को सुबह हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं सैनी कोतवाली क्षेत्र के सौरई गांव में भी चार घरों में चोरी की गई।
चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव का शिवबाबू पुत्र बड़ेलाल कोटेदार था। शुक्रवार रात वह परिवार के साथ कमरे में सो रहा था। रात दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़ आलमारी से करीब पांच हजार रुपये और सोने-चांदी के गहने पार कर दिया। चोरों के हाथ करीब दो लाख के कीमती सामान भी लगे। यहां के बाद चोरों ने पड़ोसी अदालती प्रसाद के घर दीवार फांद एक लाख का सामान उड़ा दिया। इसके बाद चोरों के गिरोह ने मुन्नू लाल और छोटेलाल के घर सेंधमारी की। यहां से चोरों ने नगदी समेत करीब दो लाख के गहने समेट ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों का गिरोह भाग निकला। पुलिस ने जांच के बाद पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव वालों का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं होने से लोग कंगाल हो रहे हैं। वहीं सैनी कोतवाली क्षेत्र के सौरई गांव निवासी इमामउद्दीन, लल्लन, ननकू और रामसुचित के घर सेंधमारी कर शुक्रवार रात चोर नगदी समेत करीब दो लाख के सामान ले उड़े। घटना की जानकारी भुक्तभोगी परिवार को सुबह हुई। इससे गांव के लोगों के होश उड़ गए। सूचना पुलिस को दी गई। सैनी थाने की पुलिस ने पीड़ितों व पड़ोसियों से पूछताछ की, लेकिन ऐसी कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। जिससे चोरों का सुराग लग सके। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों के गिरोह की तलाश शुरू कर दी है।