{"_id":"5ba68ed0867a557ff747e995","slug":"crime-in-hishampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने महिला से की दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने महिला से की दरिंदगी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़के ने दो बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर(कौशाम्बी)। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के हिसामपुर गांव में रहने वाले एक तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने एक महिला से दरिंदगी की। करीब 25 दिन तक उसने पीड़िता को बेटे की हत्या करने की धमकी देकर चुप कराए रखा। शुक्रवार को पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी बाबा व उसके एक साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोखराज क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि महीने भर से उसकी तबीयत खराब है। झाड़-फूंक कराने के लिए उसने हिसामपुर में रहने वाले तांत्रिक गुलाब पुत्र विशंभर को घर बुलाया था। 28 अगस्त को गुलाब ने उसके साथ दुराचार किया। अब तक उसने बेटे को तंत्र मंत्र से मार डालने की धमकी देकर पीड़िता को चुप कराए रखा। पीड़िता के मुताबिक बाबा हर सोमवार को बिना बुलाए उसके साथ आता था। एक दिन उसके साथ आए एक अन्य युवक ने भी छेड़खानी की। बताया कि मंत्र फूंकने के बजाए बाबा निजी अंगों को छूता था। उसकी हरकतों से परेशान महिला ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट लिखने के बाद कोखराज पुलिस ने रात को बाबा के घर व अन्य ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा।