{"_id":"5900f26f4f1c1be959c0c02c","slug":"crime-in-gandhi-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडहर में मिली युवती की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडहर में मिली युवती की लाश
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 27 Apr 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली के अजुहा नगर पंचायत के गांधीनगर मोहल्ले के एक खंडहर में बुधवार सुबह एक युवती की लाश पड़ी मिली। शव देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सीओ सिराथू पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर शिनाख्त नहीं हो सकी। चर्चा है कि युवती की कहीं दूसरी जगह हत्या कर खंडहर में शव फेंका गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा नगर पंचायत के गांधी नगर मोहल्ले में पप्पू और छोटू का अर्धनिर्मित मकान है। जहां बुधवार सुबह एक युवती की लाश पड़ी मिली। युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सीओ अंशुमान मिश्र के साथ घटनास्थल पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर, शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चार-पांच दिन पहले एक युवक के साथ युवती को देखा गया था। सीओ सिराथू अंशुमान मिश्र ने बताया कि युवती की कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव यहां फेंका गया है। शव तीन-चार दिन पुराना है। सड़ने के कारण पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।