फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in faridpur

मामूली बात पर खूनी संघर्ष, आठ जख्मी

Mon, 22 Oct 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 22 Oct 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime in faridpur
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
करारी। क्षेत्र के फरीदपुर संवरो गांव में रविवार सुबह मामूली बात पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान करीब आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि फरीदपुर संवरो निवासी राजेंद्र प्रसाद का पड़ोसी प्रदीप मिश्र से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। वर्तमान में जमीन पर आलू बोया गया है। रविवार सुबह दोनों पक्ष आलू में मिट्टी चढ़ाने के लिए मौके पर पहुंचे। वहां इनके बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच दोनों के परिजन लाठी-डंडे लेकर मौके पर आ गए। इन्होंने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इससे राजेंद्र प्रसाद, भाई सत्यनारायण व पत्नी शशिकला आदि घायल हो गईं। वहीं दूसरी तरफ से प्रदीप मिश्र, बहन सुमन, पार्वती, पिता रामभजन तथा भाई शिवकुमार आदि घायल हो गए। चीख पुकार पर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में करारी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि रिपोर्ट लिखकर सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed