{"_id":"56facd9f4f1c1bf433f00745","slug":"crime-in-dulhaniyapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने पड़ोसी के घर मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने पड़ोसी के घर मचाया उत्पात
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
रंजिश को लेकर दुल्हनियापुर गांव के एक दबंग परिवार ने सोमवार शाम पड़ोसी के घर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से लैस हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर महिला को पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर पर गांववालों को आते देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने जख्मी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के दुल्हनियापुर गांव की रहने वाली आरती देवी पत्नी राम गोपाल का पड़ोसी से जमीन कब्जे को लेकर मनमुटाव चल रहा है। इसी अदावत में सोमवार शाम पड़ोसी ने उसके यहां हमला कर दिया। लाठी-डंडे लेकर आए हमलावरों ने घर में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। इससे विवाहिता लहूलुहान होकर गिर पड़ी। ग्रामीणों को आता देख हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पिटाई से जख्मी विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया।