फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in diya gahon

युवक को मारी गोली, लहूलुहान

Wed, 06 Apr 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 06 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime in diya gahon
crime
बेखौफ युवकों ने सोमवार रात एक युवक पर गोलियां दागकर जान लेने की कोशिश की। कमर और जांघ में छर्रे धंसने से युवक जख्मी होकर गिर पड़ा। फायरिंग से गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने जख्मी युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जमीन पर कब्जे को लेकर होने की आशंका जताई जा रही है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



सरायअकिल थाना क्षेत्र के दिया गांव निवासी अरुण कुमार (32) पुत्र रामानुज सोमवार को इलाहाबाद गया था। रात करीब दस बजे वह घर लौट रहा था। इसी बीच वह गांव के समीप पहुंचा। तभी घात लगाकर बैठे कुछ युवकों ने उसके ऊपर तमंचे से गोलियां दाग दीं। कमर और जांघ में छर्रे धंसने से युवक जख्मी होकर गिर पड़ा। युवक की चीखें और गोलियां चलने की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिवार और गांव के लोग घटनास्थल पर युवक को खून से लथपथ देख सन्न रह गए। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए युवक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के पीछे जमीन पर कब्जे की रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने गांव के ही एक परिवार के दो सगे भाइयों पर हमले का आरोप लगाया है। इन्हीं दोनों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी गई है। एसओ पीके यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरायअकिल क्षेत्र के दिया गांव के अरूण कुमार पर सोमवार रात हुए प्राणघातक हमले को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गरम है। लोगों में घटना को लेकर साजिश की भी कानाफूसी है। बताया जाता है कि चार साल पहले युवक और पड़ोसी के बीच जमीन को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। उस मामले में अरुण और उसके भाई के खिलाफ पड़ोसी पर जानलेवा हमला का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed