फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in charwa khurd

दरोगा के साथ हाथापाई

Mon, 05 Feb 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 05 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
निर्माण को लेकर शिकायत पर जांच करने पहुंचे दरोगा और सिपाही के साथ उपद्रवियों ने हाथापाई की और हंगामा भी किया। घटना के बाद से फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन


चरवा खुर्द गांव निवासी किशोरी लाल ने पड़ोसी पर बारजा बनवाने का आरोप लगाते हुए रविवार सुबह शिकायत पुलिस से की। दरोगा परमानंद हमराही के साथ आरोप की जांच करने गांव पहुंचे। बताया जाता है कि इसी दौरान कुछ लोग उनसे भिड़ गए। उपद्रवी पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई पर उतारू हो गए। हंगामा देख गांव के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं दरोगा ने घटना की जानकारी थाने में दी तो फोर्स गांव पहुंची। पुलिस की टुकड़ी को देख आरोपी मौके से भाग निकले। परमानंद ने नामजद तहरीर थाने में देते हुए हमलावरों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी पर कहीं सुराग नहीं लगा। प्रभारी एसएसआई विनोद यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश और घटना की जांच की जा रही है। पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed