{"_id":"5a7757244f1c1b4e588b6cac","slug":"crime-in-chak-hingui","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने कुनबे को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने कुनबे को बेरहमी से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक हिंगुई गांव में रविवार की सुबह दबंगों ने पड़ोसी कुनबे के घर जमकर तांडव किया। कहासुनी के बाद हमलावरों ने दंपति समेत उसके दिव्यांग बच्चों को पीट अधमरा कर दिया। ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
करारी थाना क्षेत्र के चक हिंगुई गांव निवासी इस्लाम का पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह इसी खुन्नस में दोनों में तीखी झड़प हो गई। इसके बाद पड़ोसी ने साथियों के साथ मिल इस्लाम के घर हमला बोल दिया। घर में घुस तोड़फोड़ करते हुए हमलावरों ने इस्लाम के साथ पत्नी सइदुननिशा और चार दिव्यांग बच्चों को बेरहमी से पीट दिया। कुनबे पर दबंगों का कहर देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम पीड़ित की तहरीर पर पुलिस हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।