{"_id":"56f0444f4f1c1b611af14d27","slug":"crime-in-bunda","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपरी थाने का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपरी थाने का घेराव किया
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
नेवादा ब्लाक के बूंदा ग्रामसभा में तैनात सफाईकर्मी के साथ की गई मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं होने पर गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। आक्रोशित सफाईकर्मियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पिपरी थाने का घेराव किया। दो दिन में गिरफ्तारी नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी।
बता दें कि चरवा थाने के बबुरा गांव निवासी सुरेश कुमार सरोज नेवादा ब्लाक के बूंदा गांव में सफाईकर्मी है। उसका आरोप है कि 19 मार्च को वह ड्यूटी पर था। उसी दौरान घर की नाली सफाई कराने को लेकर प्रधान के एक समर्थक ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी। चीख-पुकार पर गांववालों के दौड़ने पर हमलावर धमकियां देते हुए उसे भगा दिया। इस मामले में उसने हमलावर के खिलाफ उसी दिन थाने में तहरीर दी थी।
आरोप है कि तहरीर लेने के बाद भी पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की। इसे लेकर सोमवार को क्षेत्र के सफाईकर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सफाईकर्मियों ने पिपरी थाने का घेराव किया। एसएसआई को मांगपत्र देकर दो दिन में हमलावर की गिरफ्तारी नहीं होने पर कामकाज बंद करके हड़ताल की चेतावनी दी।