{"_id":"5bd36308bdec22695f5f2ece","slug":"crime-in-bisauna","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों ने सिर कूचकर युवक को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों ने सिर कूचकर युवक को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर/चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के बिसौना गांव में गुरुवार को एक युवक की उसके दो साथियों ने ही हत्या कर दी। नशे में धुत होने के बाद रुपयों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। शुक्रवार शाम शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक प्रतापगढ़ जिले के कुंडा थाना स्थित बेंती गांव का सत्यप्रकाश तिवारी (35) पुत्र राजाराम स्मैक बेचता था। पिछले कई सालों से वह प्रयागराज के अतरसुइया स्थित मीरापुर मोहल्ले में रहता था। पुलिस की मानें तो गुरुवार सुबह सत्यप्रकाश ने अपने दो साथियों के साथ प्रयागराज में ही कहीं स्मैक बेची। इसके बाद तीनों पिपरी इलाके के बिसौना आ गए। यहां एक बाग में बैठकर सभी ने शराब पी। इसके बाद बेची गई स्मैक के रुपयों का बंटवारा करने को लेकर आपस में भिड़ गए। इसी दौरान दोनों साथियों ने सिर कूंचकर सत्यप्रकाश की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि हत्या में शामिल मृतक के एक साथी ने ही शुक्रवार शाम दूसरे पर आरोप लगाते हुए अतरसुइया कोतवाली जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पुलिस ने इस युवक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसी ने पूरा घटनाक्रम भी बताया। ब्यूरो