{"_id":"5b9c0ad5867a55014118db3d","slug":"crime-in-bhikhampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चलीं लाठियां लाठी, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में चलीं लाठियां लाठी, आठ लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर मेंडवारा गांव में गुरुवार रात मामूली बात पर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। इससे आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
बताया जाता है कि भीखमपुर मेंडवारा निवासी कल्लू पुत्र राम अवतार का पड़ोसी मनोज पुत्र ननकू से दरवाजे पर मवेशी बांधने को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार रात कल्लू के मवेशियों ने मनोज के दरवाजे पर गंदगी कर दी। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इस दौरान दोनों के परिजन लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इससे मनोज कुमार, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार और सुमन देवी आदि घायल हो गईं। जबकि दूसरी तरफ से कल्लू, बबलू, रोहित व संवारी देवी आदि घायल हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।