{"_id":"56e85eda4f1c1ba2478b456a","slug":"crime-in-beraucha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरौंचा में पेड़ काटने को लेकर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरौंचा में पेड़ काटने को लेकर दो पक्ष भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के सामने लगे पेड़ काटने के विवाद में सोमवार शाम बेरौंचा गांव के दो पक्ष भिड़ गए। इनके बीच लाठी-डंडे चले। इससे एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्ष के 4-4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बेरौंचा गांव निवासी सावित्री देवी और एक ग्रामीण के मकानों के बीच एक पुराना पेड़ है। इस पेड़ को दोनों अपनी जमीन पर बताते हुए हक जमाते रहे हैं। बताया जाता है कि सोमवार शाम इसी पेड़ को ग्रामीण ने काटने की कोशिश की। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। कहासुनी के साथ मारपीट भी हो गई। इससे सावित्री देवी, ग्रामीण समेत तीन लोग जख्मी हो गए। गांववालों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया। दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे। एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर ग्रामीण, कुमकुम, कमलेश कुमार, ललई, राजार रामलाल, कामता प्रसाद, छेदीलाल आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।