{"_id":"56f191b24f1c1b1302f14d24","slug":"crime-in-bajha","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से नगदी और गहने ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से नगदी और गहने ले उड़े चोर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने शादी के लिए खरीदे आभूषण और अन्य सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए हैं।
कोखराज थाना क्षेत्र के बजहा गांव में सोमवार रात चोर एक घर में सेंध लगाकर नगदी समेत करीब एक लाख के गहने समेट ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। पुलिस ने जांच के बाद पीड़ित से तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बजहा गांव का पन्ना लाल पुत्र बैजनाथ किसान है।
सोमवार रात वह परिवार के साथ बरामदे में सो रहा था। रात घर के पीछे नकब काटकर घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर करीब 10 हजार नगदी, करीब एक लाख रुपये के गहने समेट ले गए। सुबह घर में सामान बिखरा देख पीड़ित परिवार के होश उड़ गए।