{"_id":"56f048404f1c1b3f1bf14d2d","slug":"crime-in-ajhua","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने पड़ोसन के घर उत्पात मचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने पड़ोसन के घर उत्पात मचाया
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
रंजिश में सोमवार सुबह अजुहा में दबंगों ने पड़ोसन के घर उत्पात मचाया। लाठी-डंडे से लैस लोगों ने तोड़फोड़ की। विरोध करने पर गृहस्वामिनी को अधमरा कर दिया। शोर पर गांववालों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।
बताया जाता है कि सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा की रहने वाली राजरानी पत्नी मेवालाल का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है। सोमवार सुबह वह घर की सफाई में जुटी थी। पति घरेलू सामान की खरीदारी के लिए बाजार गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोसी ने 4-5 लोगों के साथ उसके यहां हमला कर दिया। लाठी-डंडे लेकर हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी है। विरोध करने पर हमलावरों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की।
इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। तोड़फोड़ और महिला के शोर से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। कस्बाईयों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। वहीं घटना की सूचना लगते ही पति और परिवार के अन्य लोग भी मौके पर आ गए। घटना की जानकारी भुक्तभोगी ने अजुहा चौकी पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस की अनदेखी से पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी एसपी को दी। एसपी ने एसओ सैनी को प्रकरण की जांच करके हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।