फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in aasrawa khurd gaon

पत्नी से विवाद के बाद ड्राइवर ने लगाई फांसी

Wed, 23 May 2018 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 23 May 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
चायल । पिपरी कोतवाली क्षेत्र के असरावल खुर्द गांव में मंगलवार दोपहर एक ट्रक ड्राइवर ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी से झगड़े के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


असरावल खुर्द गांव का विजय कुमार (35) पुत्र रामसुमेर पेशे से ट्रक चालक था। परिजनों के मुताबिक पत्नी माया देवी से दो दिन पहले किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हुआ था। इसी के बाद माया अपने मायके चली गई। मंगलवार सुबह विजय ने फोन कर माया से घर आने के लिए कहा। बातचीत के दौरान फिर दोनों में फिर बहश हो गई। इसी के बाद विजय ने अपने कमरे में रस्सी के सहारे धन्नी से लटककर फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद कमरे में पहुंचे परिजन विजय को फंदे से लटकता देख चीख पड़े। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed