फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

जमीन पर कब्जे से बलीपुर में तनातनी

Thu, 12 Mar 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Thu, 12 Mar 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
भूमिधरी जमीन पर कब्जे से बलीपुर टाटा गांव के दो परिवारों में तनातनी है। एक पक्ष का आरोप है कि कब्जे का विरोध करने पर कब्जेदार और उसके परिवार के लोग धमकी देते रहते हैं। डीएम ने एसडीएम को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

चायल तहसील क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव निवासी सागर त्रिपाठी पुत्र कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने बताया गांव के बाहर उसकी भूमिधरी जमीन है। इसका कहना है कि इस जमीन का आधा हिस्सा पूर्वजों ने पड़ोसी गांव चकबादशाहपुर गांव के एक व्यक्ति को बेच दिया था। आरोप है कि अब वही व्यक्ति उनके हिस्से की भी जमीन पर कब्जा कर लिया है। कब्जा की गई जमीन पर मकान बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


 ईंट-बालू के साथ गिट्टी आदि गिराकर जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। विरोध करने पर कब्जेदार और उसके परिवार के लोग मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। जान से मारने की धमकी दी जाती है। भुक्तभोगी की मानें तो उसने एसडीएम चायल से शिकायत की। अफसरों के निर्देश के बाद लेखपाल के साथ चकबंदी विभाग के कर्मियों ने जमीन की पैमाइश करके रिपोर्ट एसडीएम को दी। एसडीएम ने दोनों पक्ष को अपने-अपने हिस्से पर काबिज रहने का निर्देश दिया था। बताया कि इस निर्देश के बाद भी आरोपी जमीन से कब्जा नहीं हटवा रहा है। बल्कि उसके परिवार के लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता रहता है। बुधवार को पीड़ित ने शिकायत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed