{"_id":"d45953580b088bbf9fd43a72466d8e76","slug":"crime-hindi-news-257","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्कों ने युवकों को पीटकर लूटे 35 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचक्कों ने युवकों को पीटकर लूटे 35 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Sat, 07 Mar 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमार मां को देखने पुरामुफ्ती चाचा के घर जा रहे अमीनपुर संवरों गांव के दो युवकों को शनिवार की दोपहर चलौली गांव के समीप दबंगों ने रोककर 35 हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट का विरोध करने पर युवकों ने इनकी बेरहमी से पिटाई की। साथ ही लाठी-डंडे से पीटकर कार भी क्षतिग्रस्त कर डाली। जान बचाकर भागे युवकों ने घटना की शिकायत मंझनपुर कोतवाली में की है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के अमीनपुर संवरों गांव निवासी रेहान अहमद पुत्र सलाम गौस ने बताया कि उसकी मां करीब हफ्तेभर से चाचा के घर पुरामुफ्ती गई हुई थी। वहीं उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। सूचना पर शनिवार को वह अपने दोस्त मोहम्मद मोसीन निवासी पिंडरा सहावनपुर के साथ कार से मां को इलाज के लिए लेकर जाने के लिए पुरामुफ्ती जा रहा था। बताया कि जैसे ही उसकी कार चायल क्षेत्र के चलौली गांव के समीप पहुंची। वहां नशे में धुत होकर बैठे 10-12 युवकों ने सड़क पर खड़े होकर उन्हें रोक लिया। रंग डालने के लिए नशे में धुत युवक उन्हें कार से खींचने लगे। मना करने युवक उनसे भिड़ गए।
उनकी जेब में मां के लिए इलाज के लिए रखा 35 हजार रुपये निकाल लिया। पैसे निकालने का विरोध करने पर उत्पाती युवकों ने रेहान (22) और उसके साथ मोहम्मद मोसीन की बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं लाठी-डंडे से हमला करके उसकी कार भी क्षतिग्रस्त कर डाली। चीखने-चिल्लाने पर गांववाले दौड़े। इसके बाद उन लोगों की जान बची। जान बचाकर मंझनपुर आए युवकों ने घटना की जानकारी सीओ चायल को फोन से दी। साथ ही सीओ के कहने पर दोनों युवक परिजनों के साथ मंझनपुर कोतवाली आकर मारपीट और लूट की तहरीर भी दी। सीओ ने बताया कि घटना की शिकायत मिली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।