{"_id":"d3cccdce188a07893a9ef29960fdee47","slug":"crime-hindi-news-204","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्कों ने युवक के खाते से उड़ाए 60 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचक्कों ने युवक के खाते से उड़ाए 60 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Wed, 25 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
मुंबई से घर आए समदा गांव के एक युवक के खाते से उचक्कों ने करीब 60 हजार रुपये पार कर दिया। उचक्कों ने खुद को बैंककर्मी बताकर युवक को फोनकर उसके एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछ लिया था। मोबाइल पर पैसा निकाले जाने का मैसेज आते ही युवक के होश उड़ गए। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को घटना से अवगत कराया। एसपी ने साइबर क्राइम सेल के प्रभारी को जांच का जिम्मा दिया है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव का रहने वाला शौकत अली पुत्र असगर अली मुंबई में नौकरी करता है। वह आठ दिन पहले ही वह मुंबई से घर आया था। इसने बताया कि सोमवार सुबह उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने युवक ने खुद को बैंककर्मी बताते हुए उसे एटीएम लाक होने की जानकारी दी। साथ ही उससे एटीएम कार्ड के आगे-पीछे अंकित नंबरों के साथ पिन नंबर की जानकारी ली। इसके बाद उसके खाते से तीन बार में 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर पैसे निकाले जाने का मैसेज आया। मैसेज पढ़ते ही युवक के होश उड़ गए। पीड़ित ने उस नंबर पर बात करने की कोशिश की, जिससे उसे फोन करके नंबर पूछा गया था। लेकिन वह फोन स्विच आफ मिला। मंगलवार को भुक्तभोगी ने खाते से पैसे निकाले जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने साइबर क्राइम सेल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। बता दें कि बैंककर्मी बनकर इससे पहले भी कई लोगों को उचक्कों ने चूना लगाया है।