{"_id":"56ed9c8a4f1c1b06068b4a98","slug":"crime-ci-ghogh-ka-purwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड सूची से ग्रामीणों का नाम गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड सूची से ग्रामीणों का नाम गायब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा के नाम पर हुई राशनकार्डों की फीडिंग को लेकर गांव-गांव हंगामा मचा है। सूची से नाम गायब देख भड़के गांववाले धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को भी घोघ का पुरा गांव के लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रधानपति पर मनमानी का आरोप लगाते हुए लोगों ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर सूची के सत्यापन की मांग की।
सरसवां ब्लाक क्षेत्र के घोघ का पुरा गांव निवासी नवल किशोर, मुकेश कुमार, तीर्थ प्रसाद, राजेश कुमार, राजकुमारी, रामसखी, बिसनिया देवी, सियापति, लक्ष्मी देवी आदि ने बताया कि वे लोग गरीब परिवार के हैं। पहले उन लोगों के नाम बीपीएल राशनकार्ड बना हुआ था। पर, खाद्य सुरक्षा के नाम राशनकार्डों की फीडिंग के दौरान उनके राशनकार्ड निरस्त कर दिए गए। अब उनके स्थान पर गांव के ऐसे-ऐसे व्यक्तियों के नाम बीपीएल राशनकार्ड की फीडिंग कर दी गई है, जो साधन संपन्न हैं। इतना ही नहीं प्रधान के परिवार के भी कई सदस्यों के नाम राशनकार्ड बनाकर उसकी फीडिंग करा दी गई है।
ग्रामीणों ने राशनकार्ड की फीडिंग में हुई इस गड़बड़ी को प्रधानपति की मनमानी करार दिया। गुस्साए गांववालों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम के नाम संबोधित पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को देकर राशनकार्ड की सूची का सत्यापन कराने और अपात्रों के नाम बने बीपीएल राशनकार्ड को रद्द करके गरीबों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की।