फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   CPI submitted a memorandum regarding women harassment and other demands

Kaushambi News: महिला उत्पीड़न सहित अन्य मांगों को लेकर भाकपा ने दिया ज्ञापन

Wed, 19 Nov 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 19 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
CPI submitted a memorandum regarding women harassment and other demands
महिला, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों के बढ़ते उत्पीड़न सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिराथू तहसील में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिराथू एसडीएम योगेश कुमार गौड़ को सौंपा। जिला मंत्री शिवकरन सिंह यादव ने ज्ञापन देते हुए कहा कि राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत भाकपा जिले में भी लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार में दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन सरकार की ओर से कार्रवाई के बजाय मामलों को दबाया जा रहा है। उन्होंने रायबरेली के ऊंचाहार में वाल्मीकि समाज की एक महिला की हत्या का उदाहरण देते हुए कहा कि इतने गंभीर मामले में भी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस दौरान शिव सिंह यादव, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, गुरु प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed