फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   court canceled sarayakil election

जिले में चेयरमैन की एकलौती सीट भी नहीं बचा सकी भाजपा

Fri, 28 Feb 2020 02:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
court canceled sarayakil election
मंझनपुर। नगर पंचायत के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जिले की सातों नगर पंचायत में हार गए थे। सिर्फ सरायअकिल नगर पंचायत में हार-जीत का अंतर नजदीकी होने के कारण माननीयों ने उस पर पूरी ताकत लगा दी। अंत में शिवदानी को चुनाव में विजयी घोषित किया गया। उस दौरान चुनाव मैदान में रहे अन्य प्रत्याशियों ने विरोध जताया लेकिन किसी की नहीं सुनी गई।
विज्ञापन

भाजपा ने जिले की साभी सात नगर पंचायतों में अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा था। सरायअकिल में पार्टी ने पूर्व विधायक व पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवदानी को चुनाव में उतारा। शिवदानी के प्रचार के लिए सांसद व विधायकों ने प्रचार किया। चुनाव के बाद मतों की गिनती शुरू हुई तो शिवदानी पहले चक्र से ही पीछे चल रहे थे। अन्य सभी नगर पंचायतों में भाजपा के प्रत्याशी पीछे थे। सरायअकिल में जीत-हार का अंतर नजदीकी देख पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने वहां डेरा डाल दिया। बाद में शिवदानी को प्रशासन ने 199 मतों से विजयी घोषित किया। गुरुवार को शिवदानी का निर्वाचन कोर्ट ने शून्य घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर समर्थकों में मायूसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed