फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Corona knock in Magh Mela, two found infected

माघ मेला में कोरोना की दस्तक, दो मिले संक्रमित

Tue, 26 Jan 2021 12:59 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Corona knock in Magh Mela, two found infected
Corona knock in Magh Mela, two found infected - फोटो : KAUSHAMBI
एक दिन पहले कोरोना मुक्त हुए दोआबा में सोमवार को उस वक्त खलबली मच गई, जब आरटीपीसीआर से आई रिपोर्ट में जिले के दो व्यक्ति पॉजिटिव निकले। हालांकि जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि दोनों संक्रमित पखवाड़े भर से प्रयागराज में चल रहे माघ मेला में कल्पवास कर रहे हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह सोमवार को भी 1517 संदिग्धों की कोविड जांच की गई। जांच में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं निकला। वहीं आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में मूरतगंज और सरसवां क्षेत्र के दो बुजुर्ग पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन

पता चला कि दोनों संक्रमित पखवाड़े भर से माघ मेला में कल्पवास कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अब इनके संपर्क में आए लोगों को चिंह्नित करने में जुट गया है। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि इसी के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 2269 हो गई है। हालांकि इनमें से 2238 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed