{"_id":"62a2455255692a1faa5b2ddf","slug":"controversy-over-border-eunuchs-besieged-the-kotwali-kaushambi-news-ald334837188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा को लेकर विवाद, किन्नरों ने किया कोतवाली का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा को लेकर विवाद, किन्नरों ने किया कोतवाली का घेराव
विज्ञापन
शादी, विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में गाना बजाना कर लोगों को शुभकामनाएं देने वाले किन्नरों के बीच सीमा को लेकर विवाद बढ़ गया है। क्षेत्र को बांटने को लेकर बढ़े विवाद के बाद बृहस्पतिवार सुबह किन्नरों के एक गुट ने पिपरी थाने का घेराव किया। नाराज किन्नरों ने दूसरे गुट के दूसरे पक्ष के क्षेत्र में घुसने पर नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पिपरी पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
चायल तहसील क्षेत्र में शादी विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में शुभकामनाएं देने के लिए किन्नरों का एक गुट सक्रिय है। इलाके में भरवारी के खलीलाबाद की रहने वाली किन्नर मुस्कान मौसी इस समूह का नेतृत्व करती है। मुस्कान मौसी का आरोप है कि उसके बनाए हुए क्षेत्र में दूसरे इलाके के किन्नरों का दूसरा गुट आकर अनावश्यक विवाद बढ़ा रहा है। आरोप है की दूसरा गुट रजिस्टर्ड नहीं है साथ ही वह क्षेत्र के गांव, गेस्ट हाउस और शादी समारोह में जाकर लोगों से अवैध वसूली करता है।
इससे मुस्कान मौसी के इस गुट को काफी शर्मसार होना पड़ता है। कोतवाली का घेराव करते हुए मुस्कान मौसी के गुट ने पिपरी इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह से मांग की कि उनके क्षेत्र में आने वाले किन्नरों पर कार्रवाई करें। मामले की नामजद तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।