फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Contract electricity workers got angry after beating up a lineman.

Kaushambi News: लाइनमैन से मारपीट पर भड़के संविदा बिजलीकर्मी

Tue, 02 Jun 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 02 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Contract electricity workers got angry after beating up a lineman.
चरवा थाने का घेराव करते संविदा लाइनमैन। संवाद, - फोटो : हड़ताल के दौरान रुपईडीहा में ​स्थित आईसीपी के बाहर खड़े ट्रक।
क्षेत्र के खपरा खंदेवरा गांव के मजरा कौड़िया में संविदा लाइनमैन से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज न होने से नाराज बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने मंगलवार को चरवा थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

चरवा उत्तर थोक निवासी राम किशुन ने बताया कि वह स्थानीय बिजली उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि रविवार सुबह ड्यूटी के दौरान कौड़िया गांव के पिता-पुत्र बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत लेकर पावर हाउस पहुंचे। दोनों उसे फाल्ट ठीक कराने के बहाने कार से गांव ले गए। गांव पहुंचने पर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि तीन दिन बीतने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया। इससे नाराज संविदा बिजलीकर्मी मंगलवार को बड़ी संख्या में चरवा थाने पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरु कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed