फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Construction of the mass organization workers on Labor Day

श्रम दिवस पर मजदूरों ने किया जन संगठन का निर्माण

Sat, 02 May 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 02 May 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
Construction of the mass organization workers on Labor Day
मंझनपुर। मजदूर दिवस पर शुक्रवार को करारी सामाजिक संस्था दोआबा विकास एवं उत्थान समिति की ओर से गोष्ठी हुई। इसमें जुटे  मजदूरों ने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को जन संगठन का निर्माण किया। जिसका नाम दोआबा जन मंच रखा गया है। वहीं गोष्ठी में वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं पर लोगों के सामने रखा। अनदेखी पर शासन-प्रशासन पर निशाना भी साधा। अजुहा में भी डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन


एक मई यानी मजदूर दिवस पर दोआबा विकास एवं उत्थान समिति की ओर से करारी में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर के भट्ठा, दिहाड़ी, बीड़ी और मनरेगा मजदूरों ने भाग लिया। कार्यक्रम में दोआबा विकास संस्थान के सचिव परवेज रिजवी ने कहा कि राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर पर उत्पीड़ित जनता के संघर्षों का नेतृत्व करने के लिए कई संगठन और राजनैतिक दल पहले से मौजूद हैं। इसके बाद भी जमीनीस्तर पर प्रताड़ितों को संगठित करने और उनकी आवाज उठाने में क्षेत्रीय संगठनों की भूमिका अहम होती है।
विज्ञापन


कहाकि मजदूर को उसकी मजदूरी पसीना सूखने से पहले मिलनी चाहिए। पर, ऐसा हो नहीं रहा है। उन्होंने कहाकि अपने इस हक को हासिल करने के लिए मजदूरों को भी एकजुट होने की जरूरत है। इसके बाद गोष्ठी में मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करने को दोआबा जनमंच का गठन का फैसला हुआ। मजदूरों ने अपने नव निर्मित संगठन की ओर से डीएम राजमणि यादव को मजदूरों और किसानों की समस्याओं का ज्ञापन भी दिया। इसमें किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी से पहले कस्बे में मजदूरों ने अपने हक के लिए आवाज बुलंद करते हुए रैली भी निकाली। मौके पर अशर्फीलाल शास्त्री सुमन राज, बड़ेलाल, मोहम्मद रेहान, वारिस अली, वसी अहमद, तीरथलाल, सुदामा प्रसाद, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं मजदूर दिवस पर अजुहा में भी महात्मा बुद्ध डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार शुक्ल, धरणीधर, सत्य प्रकाश, शिवप्रभा, अरविंद कुमार, विवेक कुमार, सविता, प्रिया, पूजा, अंजली, नेहा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed