फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Constable's caste certificate turns out to be fake, job in danger

Kaushambi News: फर्जी निकला सिपाही का जाति प्रमाण पत्र, खतरे में नौकरी

Sun, 25 Jun 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 25 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Constable's caste certificate turns out to be fake, job in danger
पइंसा कोतवाली में तैनात सिपाही अमन कुमार का जाति प्रमाण पत्र जांच में फर्जी पाया गया है। सिपाही के खिलाफ सीओ सैयद मुहम्मद असगर ने लखनऊ के हुसैनगंज कोतवाली 22 जून को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के आजाद नगर देहली सुजान निवासी सिपाही अमन कुमार पुत्र रमेश चंद्र के अलावा पीएससी में आरक्षी अमित कुमार पुत्र बेचेलाल के खिलाफ भी धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। अमित दूसरे जनपद में तैनात है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि वर्ष 2018 बैच की सिपाही भर्ती में दोनों ने धोखाधड़ी कर कूट रचित व असत्यापित अनुसूचित जनजाति (बोस्का ) का प्रमाण पत्र लगाया था। जबकि दोनों की बिरादरी कंजड़ है। अमन की तैनाती पइंसा कोतवाली में है। इसलिए एसपी कौशाम्बी से जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी सीओ चायल ने 15 नवंबर 2022 को कानपुर में राजस्व कर्मियों से जाति प्रमाण पत्र की जांच कराई तो फर्जी निकला।
प्रकरण संज्ञान में है। शासन के निर्देश पर सिपाही अमन के खिलाफ जांच कराई गई। जांच में उसका जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। सिपाही अमन पइंसा कोतवाली में नियुक्त है। लखनऊ में उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे की भी जानकारी है।
समर बहादुर, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article