{"_id":"65ea10e34a29694b0c0af396","slug":"constable-and-teacher-brother-of-mafia-atiqs-shooter-abdul-kavi-arrested-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-109307-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि का सिपाही व शिक्षक भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि का सिपाही व शिक्षक भाई गिरफ्तार
Fri, 08 Mar 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज के चर्चित उमेशपाल हत्याकांड के बाद आर्म्स एक्ट में थे वांछित
आरोपियों के घर से मिला था अवैध असलहे और बम का जखीरा
फोटो-18 व 19
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में शामिल रहे माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि के सिपाही और शिक्षक भाई को पुलिस ने जालौन और फतेहपुर से गिरफ्तार कर लिया है। प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल व दो सरकारी गनर की हत्या के मामले में भी दोनों वांछित थे। मंगलवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
भखंदा गांव निवासी अब्दुल कवि माफिया अतीक का करीबी शूटर रहा है। वर्ष 2005 में हुए विधायक राजू पाल हत्याकांड के बाद सीबीआई जांच में उसका नाम आने पर प्रयागराज के धूमनगंज थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से वह फरार चल रहा था। पिछले साल 24 फरवरी को राजू पाल हत्याकांड के अहम गवाह उमेश पाल व उनके दो सरकारी गनर की हत्या के बाद पुलिस ने दोबारा अब्दुल कवि की तलाश शुरू की।
चार मार्च को कवि के भखंदा स्थित गांव में छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो उसके घर की दीवारों में छिपाकर रखे गए अवैध असलहों और बम का जखीरा मिला। इसके बाद पांच मार्च 2023 को इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह ने अब्दुल कवि समेत उसके कुनबे के कुल 11 सदस्यों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने कवि के भाई अब्दुल वली और अब्दुल कादिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस का दबाव देख शूटर अब्दुल कवि ने 25 अप्रैल 2023 को सीबीआई कोर्ट लखनऊ में आत्मसमर्पण कर दिया था। उसके शिक्षक भाई अब्दुल हई और पुलिस विभाग में सिपाही भाई अब्दुल मुगनी को साल भर से पुलिस नहीं पकड़ पाई थी। अब्दुल हई फतेहपुर जनपद के अबूनगर नई बस्ती के एक मदरसे में शिक्षक है और अब्दुल मुगनी उरई (जालौन) जिले के पुलिस लाइन में तैनात था।
निरीक्षक विनीत कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस अधीक्षक जालौन और फतेहपुर के मदरसा प्रबंध कमेटी से अनुमति प्राप्त कर दोनों को मुकदमे में वांछित आरोपी बताकर गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार को थाने लाकर लिखापढ़ी के बाद न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।
इनसेट
शूटर का पिता और परिवार की पांच महिलाएं अब भी फरार
नेवादा। पिछले साल चार मार्च को भखंदा गांव में शूटर कवि के घर पर अवैध असलहों का जखीरा मिलने पर पुलिस ने अब्दुल कवि उसके भाइयों अब्दुल वली, अब्दुल कादिर, अब्दुल हई, अब्दुल मुगनी, पिता अब्दुल गनी समेत पांचों भाइयों की पत्नियों फौजिया बानों, कनीज फात्मा, बुसरा खातून, शाहीन बानों और फौजिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी पांचों भाइयों को तो जेल भेज दिया। पिता अब्दुल गनी समेत घर की पांचों महिलाएं अब भी फरार हैं। संवाद
इनसेट
शूटर के गिरोह के सदस्यों पर हुआ है गैंगस्टर
नेवादा। अतीक गैंग के शूटर अब्दुल कवि ने अपना भी एक गैंग बना रखा था, जिसे वह अपने भाई अब्दुल वली, अब्दुल कादिर व संदीपनघाट कोतवाली के लोहरा निवासी मो. सऊद व फैज के साथ मिलकर संचालित करता था। इस मामले में पांच जनवरी को सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। सभी आरोपी जेल में हैं। संवाद