फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   considering Bajrang Bali as a witness, Shabana took seven rounds with Bablu, the love affair was going on for

टूटी मजहबी दीवार : प्यार के लिए शबाना बनी रजनी, बजरंग बली को साक्षी मानकर बबलू संग मंदिर में लिए सात फेरे

Sat, 01 Jul 2023 05:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 05:42 PM IST
सार

करारी कोतवाली क्षेत्र के थांबा अलावलपुर गांव का बबलू पूरामुफ़्ती क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा पर काम करता है। इसी भट्ठा पर महोबा जिले के पठा रोड की शबाना भी अपने भाई- भाभी के साथ काम करती थी। साथ में काम करने के दौरान बबलू व शबाना एक-दूसरे को दिल दे बैठे।

विज्ञापन
considering Bajrang Bali as a witness, Shabana took seven rounds with Bablu, the love affair was going on for
बबलू और शबाना ने हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में रचाई शादी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आखिरकार बबलू व शबाना को उनकी मोहब्बत का मुकाम मिल ही गया। चार साल से एक-दूसरे पर जान छिड़कने वाले जोड़े के मिलन पर मजहबी दीवार रोड़ा बन रही थी। लड़की के घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने युगल को हिरासत में लिया तो खुद युवती ने अपने बालिग होने का प्रमाण पत्र देकर रजामंदी से शादी करने की बात कही। शुक्रवार शाम करारी कोतवाली स्थित बजरंगबली के मंदिर में बबलू व शबाना ने हिंदू धर्म के मुताबिक सात फेरे लिए और सात जन्मों तक एक दूजे का साथ निभाने के लिए संकल्प लिया।

विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के थांबा अलावलपुर गांव का बबलू पूरामुफ़्ती क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा पर काम करता है। इसी भट्ठा पर महोबा जिले के पठा रोड की शबाना भी अपने भाई- भाभी के साथ काम करती थी। साथ में काम करने के दौरान बबलू व शबाना एक-दूसरे को दिल दे बैठे। चार साल पहले दोनों ने साथ जीने मरने की सौगंध खाई। दोनों के रिश्ते के बाबत जब लड़की के घरवालों को पता चला तो मजहब सामने आ गया।

विज्ञापन

दरअसल बबलू हिंदू व शबाना मुस्लिम थी। इसे लेकर शबाना के घरवालें रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। बरसात के कारण ईंट-भट्ठा बंद हुआ तो शबाना के घरवाले उसे साथ लेकर महोबा चले गए। एक-दूसरे से बिछड़ने के बाद प्रेमी युगल बेचैन हो उठे। बृहस्पतिवार को बबलू महोबा पहुंचा और शबाना को साथ ले आया। उधर शबाना के घर से प्रेमी के साथ चले जाने को लेकर उसके परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।

महोबा पुलिस की सूचना पर शुक्रवार को करारी पुलिस ने बबलू व शबाना को कस्टडी में लिया। घटना की जानकारी होने के बाद दोनों पक्ष के घरवालें भी करारी कोतवाली पहुंचे। यहां शबाना ने अपने भाई के सामने दो टूक कहा कि वह बबलू से प्यार करती है और उसी के साथ रहेगी। उसने खुद को बालिग बताते हुए कहा कि वह अपने अच्छे व बुरे का फैसला खुद कर सकती है। इसके बाद दोनों पक्ष के घरवाले शादी के लिए राजी हो गए। शाम को करारी कोतवाली स्थित हनुमान मंदिर में दोनों ने भगवान बजरंग बली को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।

बबलू से शादी के बाद सबाना से बनी रजनी
प्रेम विवाह में करने वाली शबाना अपनी रजामंदी से अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। उसने अपनी पसंद का नया नाम रजनी रखा है। शबाना से रजनी बनी युवती को लेकर उसके घरवालों को भी ऐतराज नहीं था। बाद में पुलिस ने दोनों पक्ष से सुलहनामा लिखाने के बाद खुशहाल दांपत्य जीवन जीने का आर्शीवाद देकर घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed