फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Congressman thundered against the government , stopped rail

केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेसी, रोकी रेल

Thu, 12 Mar 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Thu, 12 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Congressman thundered against the government , stopped rail
भूमि अधिग्रहण बिल, कालेधन की वापसी आदि मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए सिराथू स्टेशन पहुंचे कार्यकर्ताओं ने चौरीचौरा एक्सप्रेस रोका। 10 मिनट तक ट्रेन रोककर मोदी सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेसियों ने सड़क पर उतरकर भी हुंकार भरी। इस दौरान कानून-व्यवस्था मुद्दे पर प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार की सुबह जिलेभर से कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिराथू रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्लेटफार्म नंबर दो पर आई चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन रोक ली। करीब 10 मिनट तक ट्रेन रोककर उसके आगे प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर जनता के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया। ट्रेन के सामने प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने सिराथू में सड़क पर उतरकर भी प्रदर्शन किया। सैनी-सिराथू मार्ग पर बैठकर कांग्रेसियों ने चक्काजाम कर दिया। एसडीएम सिराथू के समझाने पर लोग सड़क से उठे।
विज्ञापन


 इस दौरान जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने केंद्र के साथ ही प्रदेश सरकार को खूब खरी-खोटी सुनाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी ने जनता से जितने भी वादे किए थे। एक भी वादा अब तक पूरा नहीं किया जा सका है। कहा कि 100 दिन के भीतर कालाधन वापसी का नारा उन्होंने दिया था। पर, 10 महीने बीतने के बाद भी मोदी सरकार अपने इस वादे पर खरी नहीं उतर सकी है। इसी तरह से भूमि अधिग्रहण बिल समेत अन्य मुद्दे पर भी केंद्र सरकार ने आमजन को छला है। पार्टी के अन्य नेताओं ने भी भूमि अधिग्रहण बिल को पूरी तरह से किसान विरोधी और पूजीपतियोें के हित का बताया। ऐलान किया कि सरकार की यह मनमानी कांग्रेसी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं कांग्रेसियों ने कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश की अखिलेश सरकार पर भी निशाना साधा। इस मौके पर मोहम्मद फरीद खान, लालचंद्र कुशवाहा, महेंद्र गौतम,  रमेश अग्रहरि, सत्येंद्र प्रताप सिंह, वकार अहमद,  मनोज, कौशलेंद्र, शाहिद सिद्दीकी, सरफराज, सरदार हुसैन, अमृता सिंह, सगीरूननिशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को ट्रेन रोको और सड़क पर चक्काजाम का ऐलान किया था। पार्टी नेताओं के इस ऐलान को लेकर स्थानीय प्रशासन सुबह से ही मुस्तैद रहा। सुबह नौ बजे ही स्टेशन पर एसडीएम सिराथू जवाहर लाल के साथ एसओ सैनी भारी फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्हें आशंका थी कि कहीं कार्यकर्ता विरोध प्रर्दशन के दौरान उत्पात न मचाएं। पर, ऐसा कुछ भी कांग्रेसियों ने नहीं किया। औपचारिक धरना-प्रदर्शन होते देख अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed