फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   congress strike in kaushambi

मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 27 May 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 27 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
किसानों के मुआवजे और जनहित की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जनविरोधी कार्य का ठीकरा फोड़ा और किसानों को मुआवजा दिलाने सहित तमाम मांगाें लेकर आवाज बुलंद की। इसके बाद छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


किसानों, आमजन और गरीबों की समस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपे गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने किसानों को राहत चेक दिलाने, बैंक ऋण माफ किए जाने और बिजली, पानी का समुचित इंतजाम करने को प्रमुखता से रखा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शासनादेश के बावजूद कस्बे के तालाबों में पानी नहीं भरवाया गया। चेतावनी दिया कि किसानों, गरीबों और आम लोगों के समस्याओं के निस्तारण में देरी हुई तो कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन का संचालन राजेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के अलावा रवि प्रकाश, मो. शाहिद सिद्दीकी, लाल चंद्र कुशवाहा, सत्येंद्र प्रताप सिंह, राम नरेश पासी, एहसान उस्मानी, अंशुल केशरवानी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed