फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Congress has bet on party's district president Arun Vidyarthi for two years

दो साल से पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण विधार्थी पर कांग्रेस ने लगाया दांव

Thu, 13 Jan 2022 11:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Congress has bet on party's district president Arun Vidyarthi for two years
Congress has bet on party's district president Arun Vidyarthi for two years - फोटो : KAUSHAMBI
सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण विधार्थी को प्रत्याशी बनाया है। अरुण के चुनाव मैदान में आने से राजनैतिक हलचल तेज हो चली है। उनके पिता ईश्वर शरण विधार्थी 80 के दसक में तीन पंचवर्षीय लगातार यहां से विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस की पहली सूची में अरुण का नाम होने से उनके समर्थक खासे उत्साहित हैं। अरुण पिछले दो साल से पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से अपने राजनैतिक कॅरियर की शुरूआत की है। अरुण ने बताया कि सदर विधान सभा से उनका गहरा नाता रहा है। उनके पिता वर्ष 1980 से लगातार तीन बार यहां से विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या अधिक है। इनमें भी पासी बिरादरी के काफी मतदाता हैं। यहां से इंद्रजीत सरोज चार बार लगातार विधायक रह चुके हैं। बसपा सरकार में वह तीन बार कैबिनेट मंत्री भी रहे। लेकिन अब वह सपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधान सभा सीट से इंद्रजीत के चुनाव लड़ने की भी अटकलें काफी तेज हैं। हालांकि सपा ने अभी उनके नाम की औपचारिक घोषणा नहीं की है। बसपा ने यहां नीतू कनौजिया को प्रत्याशी बनाया है। अब भाजपा व सपा के प्रत्याशियों का इंतजार है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक अगर किसी दल ने पासी बिरादरी के उम्मीदवार को उतार दिया तो मुकाबला काफी दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed