{"_id":"5b070f154f1c1b8b6e8b4802","slug":"congress-demonstration-against-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग से कांग्रेसियों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग से कांग्रेसियों में उबाल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 25 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने भाजपा सरकार के प्रति जमकर भड़ास निकाली और राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
धरने की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहा कि जब से भाजपा सरकार केन्द्र में आई है तब से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें सबसे निचले स्तर पर हैं। इसके बाद भी तेल कंपनियों से मिलकर सरकार जनता पर महंगाई को बोझ डाल रही है।अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली सरकार अब किसान, व्यापारी और गरीबों का शोषण करने में तुली हुई है।
वरिष्ठ नेता रमेश अग्रहरि ने कहा कि आने वाले 2019 के चुनाव में जनता भाजपा से हिसाब लेगी। इस मौके पर राजेन्द्र त्रिपाठी. मुमताज अहमद, श्माममूर्ति, देवेश श्रीवास्तव, बिजमा केसरवानी, कुलदीप शुक्ला, कौशलेस, उदय यादव, सरफराज आलम, राकेश पटेल, पिंकू चौधरी, मोहम्मद हारून, मोहम्मद नूरानी, सुरेन्द्र यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।