{"_id":"57cc60184f1c1bfd3531759c","slug":"computer-dl","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर के सवालों ने रोकी वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर के सवालों ने रोकी वाहनों की रफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों की रफ्तार पर कंप्यूटर के सवालों ने रोक लगा दी। 16 सवालों के जवाब देने के लिए एक आवेदक को प्रति सवाल 30 सेकेंड मिलता है। कम समय में सवालों के जवाब देना टेढ़ी खीर हो गया है। जहां विभाग में हजारों लर्निंग लाइसेंस के आवेदन हो जाते थे वहीं सप्ताह भर में कुल 46 लोगों ने लर्निंग लाइसेंस बनवाने की फीस जमा कर सवालों का सामना किया। इनमें से महज तीन लोग ही परीक्षा पास कर सके। ऐसे में एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनवाने के लिए लगने वाली भीड़ गायब होती जा रही है।
एआरटीओ कार्यालय में ट्रैफिक कमिश्नर का फरमान मिलने के बाद 26 अगस्त से लर्निंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया बदल दी गई। आवेदन करने वालों की फीस जमा कराने के बाद लाइसेंस के लिए उन्हें कंप्यूटर के सवालों का जवाब देना पड़ रहा है। इस प्रक्रिया के लागू होने से लाइसेंस के आवेदकों में भूचाल आ गया। कंप्यूटर स्क्रीन पर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब आवेदक नहीं दे पा रहे हैं। कंप्यूटर के सवालों में उलझे लोग इस प्रक्रिया का सामना करने के बजाय अब कतराने लगे हैं। सबसे ज्यादा समस्या अनपढ़ लोगों को हो रही है। सप्ताह भर में एआरटीओ कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस के लिए कुल 46 लोगों ने आवेदन किया। इनमें से तीन ही परीक्षा में सफल हो सके। आवेदन कम होने से लाइसेंस के जरिए मिलने वाला राजस्व भी कम हुआ है।
दलालों की बंद हुई ठेकेदारी
एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनवाने के लिए दलाल ठेका लिया करते थे। उनके द्वारा दोपहिया आवेदक से डेढ़ से दो हजार और चार पहिया के लिए आवेदन करने वाले से चार हजार रुपये लिए जाते थे। विभागीय सेटिंग के चलते कथित दलालों को लाइसेंस बनवाने में आसानी से कामयाबी मिल जाती थी, लेकिन कंप्यूटरीकृत परीक्षा प्रणाली ने इनके मंसूबे पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
फोटो स्टेट करने वालों पर रोजगार का संकट
एआरटीओ कार्यालय परिसर के बाहर लर्निंग लाइसेंस में लगने वाले दस्तावेजों की फोटो कापी करने और अर्जेंट फोटो खींचने के लिए कई लोगों ने दुकानें खोल रखीं हैं लेकिन 26 अगस्त से लर्निंग लाइसेंस जारी करने के लिए शुरू हुई कंप्यूटरीकृत परीक्षा प्रणाली ने इन स्वरोजगारियों की रोजी-रोटी प्रभावित कर दिया है। कार्यालय में आवेदकों की संख्या घटने से फोटो स्टेट और अर्जेंट फोटोग्राफी करने वालों पर पेट पालने का संकट खड़ा हो गया है।
कंप्यूटरीकृत परीक्षा शुरू होने से लर्निंग लाइसेंस के आवेदनों में कमी आई है। इससे लाइसेंस फीस के रूप में जमा होने वाली धनराशि भी घटी है। लेकिन महकमे के उच्चाधिकारियों द्वारा जारी आदेश का पूरा पालन किया जा रहा है।
कपिल देव सिंह, एआरटीओ प्रशासन