{"_id":"5723aed74f1c1b807aa91b97","slug":"complain-to-cdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो ड्यूज के नाम पर की जा रही वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो ड्यूज के नाम पर की जा रही वसूली
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में लगने वाला नो ड्यूज बैंक कर्मियों की कमाई का जरिया बन गया है। आरोप है कि बैंकों के जिम्मेदार इसे बनवाने के नाम पर किसानों से पांच सौ से एक हजार रुपए ऐंठ रहे हैं। इसकी शिकायत शुक्रवार को पभोषा के एक किसान ने मुख्य विकास अधिकारी से की। सीडीओ ने आरोप को गंभीरता से लेते हुए सुधार लाने का निर्देश एलडीएम को दिया है।
क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए किसानों से नो ड्यूज लिया जाता है। यह नो ड्यूज बैंक कर्मियों की कमाई का जरिया बन चुका है। शुक्रवार को पभोषा से आए किसान अशोक सिंह ने सीडीओ से शिकायत की। आरोप लगाया कि ग्रामीण बैंक चंपहा में तैनात कर्मी उसका केसीसी नहीं बना रहे हैं। केसीसी बनाने से पहले उससे नो ड्यूज के नाम पर उससे एक हजार रुपए की मांग की गई। मजबूरन उसने पांच सौ रुपए बैंक कर्मी को दिया। इसके बावजूद उसकी केसीसी नहीं बन सकी है। सीडीओ ओम प्रकाश आर्य ने वसूली के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। उन्होंने तत्काल एलडीएम दिनेश मिश्र को अपने चैंबर में तलब किया। चेतावनी दी कि बैंक कर्मियों में सुधार लाएं। दुबारा शिकायत मिली तो संबंधित बैंक कर्मी की खैर नहीं है।