फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Competitive student dies during treatment

इलाज के दौरान प्रतियोगी छात्र की मौत

Tue, 16 Nov 2021 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Competitive student dies during treatment
कोतवाली के अषाढ़ा गांव के समीप शुक्रवार रात डंपर की टक्कर से जख्मी प्रतियोगी छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका इलाज प्रयागराज के निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के मछौली गांव निवासी पवन कुमार (23) प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। शुक्रवार को वह अपनी बाइक से घर आ रहा था। अषाढ़ा गांव के समीप पीछे से आ रहे बालू लदे बेकाबू डंपर ने पवन की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पवन को गंभीर चोटें आईं। घटना देख राहगीरों ने पुलिस और परिजनों को खबर दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए पवन को जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखकर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान पवन की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
कड़ाधाम कोतवाली के लेहदरी गांव का छोटू रविवार शाम किसी काम से बाजार जा रहा था। गांव के बाहर उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छोटू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना देख राहगीरों ने परिवार के लोगों को खबर दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने छोटू को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, टक्कर मारने वाला वाहन चालक गाड़ी सहित भाग निकला। मामले में छोटू के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed