फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Compensation of crops were ruined by rain

बारिश से बर्बाद फसलों का मिले मुआवजा

Tue, 10 Mar 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Compensation of crops were ruined by rain
मंझनपुर। बेमौसम बारिश, तेज हवाओं से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया। राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इसमें मुआवजे दिए जाने के साथ ही ऋण और लगान वसूली स्थगित किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन


बता दें कि हफ्ते भर पहले कौशाम्बी में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई थी। वहीं इस दौरान यमुना कछारी क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई थी। इससे किसानों की गेहूं, सरसों, चना, मसूर, आलू समेत रबी सीजन की ज्यादातर फसलें गिरकर बर्बाद हो गई थी। किसानों के मुताबिक मौसम की इस मार से 50 फीसदी से अधिक पैदावार का नुकसान हुआ है। कई इलाकों में तो किसानों की पूरी फसलों का सत्यानाश हो गया है।
विज्ञापन


मौसम के कहर से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट आकर हुंकार भरी। करीब घंटेभर तक कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करने के बाद भाजपा किसान मोर्चा के सदस्यों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इसमें बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिए जाने, पिछले साल मौसम की मार से प्रभावित किसानों को भी मुआवजा जल्द उपलब्ध कराने, किसानों के ऋण और लगान की वसूली स्थगित किए जाने, खराब पडे़ ट्रांसफार्मरों को बदले जाने, नीलगायों के उत्पात से किसानों की फसल बचाने का प्रबंध किए जाने, हरित क्रांति योजना के तहत किसानों को मुफ्त खाद, बीज और कीटनाशक का वितरण कराने, जिले में खराब पड़े हैंडपंपों को रिबोर और मरम्मत कराए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नोखेलाल मिश्र, ओम नारायण शुक्ल, परमजीत सिंह, सतीश श्रीवास्तव, सूरज प्रसाद, अरविंद कुमार शर्मा, दिनेश सोनकर, राजू मौर्य, त्रिभुवन सिंह सरोज, तिलक तिवारी, धर्ममुरारी श्रीवास्तव, शिवाकांत, सुनील मिश्र, लव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed