फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Committee formed using fake marksheet

Kaushambi News: फर्जी मार्कशीट का प्रयोग कर बना ली समिति

Wed, 21 Aug 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 21 Aug 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Committee formed using fake marksheet
भखंदा मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड के पंजीकरण के दौरान फर्जी मार्कशीट का प्रयोग किया गया है। यह आरोप अंधावा गांव के एक युवक ने डीएम और आईजीआरएस में शिकायत कर लगाया है। पीड़ित ने अंकपत्र की जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, समिति के सचिव ने आरोप गलत बताया है।
विज्ञापन

अंधावा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि भखंदा मत्स्य जीवी सहकारी समिति के सचिव लल्ल्न निषाद ने समिति के नवीनीकरण के दौरान जिस अंक पत्र का प्रयोग किया है, वह केवी इंटर कॉलेज के किसी सुनील कुमार के नाम से जारी है। यह जानकारी बोर्ड ऑफिस से मिली है। समिति के दस्तावेज आरटीआई से निकलवाने के बाद यह बात सामने आई है। बताया कि सचिव की पढ़ाई तिलक इंटर कॉलेज में हुई है। जिस मार्कशीट का प्रयोग हुआ है वह फर्जी है। पीड़ित ने डीएम व आईजीआरएस में भी शिकायत की है। वहीं, सचिव लल्लन प्रसाद ने बताया कि प्रदीप उनका विरोधी है और गलत आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed