{"_id":"5efe33048ebc3e4316321985","slug":"commissioner-saw-the-buddha-temple-with-family-kaushambi-news-ald2799902106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने सपरिवार देखी बौद्ध विरासत, बदहाली पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने सपरिवार देखी बौद्ध विरासत, बदहाली पर की चर्चा
commissioner saw the buddha temple with family
- फोटो : KAUSHAMBI
Link Copied
मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने गुरुवार को परिवार के साथ बौद्ध स्थल का भ्रमण कर भगवान गौतम बुद्ध की पूजा की। इस दौरान उन्होंने बौद्ध स्थल की समस्या पर अफसरों के साथ चर्चा की। हालांकि, यह उनका निजी दौरा था। कमिश्नर के आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि विरासत के सुंदरीकरण की दिशा में कराए जा रहे कार्यों में तेजी आएगी। मंडलायुक्त आर रमेश कुमार अपने परिवार के साथ गुरुवार दोपहर तीन बजे कौशाम्बी पहुंचे। यहां पर एसडीएम सदर राजेश चंद्रा व तहसीलदार रामजी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह कंबोडिया मंदिर, श्रीलंका बौद्ध धम्म में दर्शन करने पहुंचे। कंबोडिया मंदिर के भंते चंदेन ने पूजा करवाया और भेंट स्वरूप बौद्ध की एक प्रतिमा भेंट की।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने श्रीलंका बौद्ध धम्म मंदिर का भी दौरा किया और पूजा अर्चना की। श्रीलंका मंदिर के मुख्य पुजारी विशुद्धि थेरो ने पूजा करवाया। इसके बाद मंडलायुक्त बुद्ध विहार और घोषिता राम पहुंचे और निरीक्षण किया। पुरातत्व सर्वेक्षण के स्मारक परिचर पारसनाथ दुबे ने बौद्ध स्थल में विभाग की तरफ से कराए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। पर माना जा रहा है कि जिस उत्सुकता के साथ उन्होंने बौद्ध स्थल को बारीकी से देखा और जानकारी हासिल की, इससे आने वाले दिनों विरासत के दिन बहुरने के संकेत हैं।
commissioner saw the buddha temple with family- फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।